फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अांधी-बारिश ने रोक अाईपीएल का प्रसारण

Mon, 13 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के मैच दिखाने के लिए आगरा कालेज ग्राउंड में तैयार किए गए फैन पार्क की सूरत रविवार को बारिश ने बिगाड़ दी। तेज आंधी और बारिश के बाद मैदान में पानी भर गया। जिससे एलईडी स्क्रीन पर मैच नहीं दिखाए गए।
विज्ञापन


  देश के 20 शहरों में एलईडी स्क्रीन के जरिए लाखों दर्शकों को आईपीएल के मैच दिखाने की योजना बनाई गई है। स्टेडियम का लुक देने के लिए सभी शहर में फैन पार्क बनाया जा रहा है। शुरुआत आगरा से हुई। कई दिन से टीम आयोजन के प्रमोशन और तैयारी में लगी थी। दो मोबाइल वैन तीन-चार दिन पहले से 11 और 12 अप्रैल को दिखाए जाने वाले मैचों की जानकारी लोगों को दे रही थीं। शहर में 18 प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे।  
आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीडी शर्मा ने बताया कि फैन पार्क तैयार करने और एलईडी स्क्रीन लगाने आदि में करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च हुए। शनिवार को आंधी के चक्कर में दूसरा मैच और रविवार को आंधी के साथ आई बारिश के चलते एक भी मैच नहीं दिखाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें