फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदनें पर नहीं है रोक: जानें पुलिस कमिश्नर को क्यों करनी पड़ी सराफा कारोबारियों संग बैठक, ये अपील भी की

Tue, 19 May 2026 11:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सराफा कारोबारियों के साथ बैठक में पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सोना खरीद पर कोई रोक नहीं है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संयम बरतने की अपील की गई है। कारोबारियों ने टर्नओवर और जीएसटी को लेकर चिंता जताई, जिस पर प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोना खरीद पर कोई पाबंदी नहीं है। वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पीएम ने सोना खरीद में धैर्य रखने की अपील की है। इसलिए पुराने सोने से नए आभूषण बनवाने के लिए सराफ ग्राहकों को प्रेरित करें। ये बात सोमवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कार्यालय पर आयोजित बैठक में सराफा कारोबारियों से कही। सराफा कारोबारियों ने भी पीएम की अपील का समर्थन किया।
विज्ञापन

 

श्रीसराफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन ने मुद्दा उठाया कि यदि सोना व चांदी की बिक्री घटने से टर्नओवर प्रभावित होगा तो कारोबारियों के पास आयकर और जीएसटी के नोटिस पहुंचेंगे। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 जीएसटी पंकज गांधी ने सेल कम दिखाने पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया। पवन दौनेरिया ने कहा पीएम की अपील के बाद कारोबारियों के साथ मजदूर भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

आर्थिक असमानता बढ़ेगी। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कारीगरों के माल हड़पे जाने और पुलिस का सहयोग नहीं मिलने की बात कही। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने सराफा कारोबारियों के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सराफा कारोबारियों की समस्याओं और चिंताओं को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, संजय अरोरा, डीपी गोयल, विजय सामा, बृजमोहन रैपुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें