फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं किए इंतजाम, जाम में फंस रही अवाम

Sun, 16 Nov 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो10 बजाजा बाजार में जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक न लगने की वजह से अवाम जाम में फंस कर बेहाल हो रही है। रविवार को बजाजा बाजार में लोग जाम से जूझते नजर आए। करीब एक घंटा तक वाहन रेंगते हुए गुजरे, पैदल गुजरने वाले लोग भी दुश्वारी उठाते दिखे।
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम लग रहा था, मगर बीते कुछ समय से बाजार में चार पहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही ने स्थिति को और भी बिगाड़ कर रख दिया है। आलम ये है कि यहां हमेशा जाम के हालात रहते हैं, रविवार को अवकाश के दिन लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे, तो बजाजा बाजार में जाम का सामना करना पड़ा। बाजार जाने वाले रास्ते यादव मार्केट, सुनार गली पूरी तरह से जाम हो गई। करीब एक घंटे तक यहां जाम के हालात बने रहे, जैसे तैसे दुपहिया वाहन रेंगते हुए निकले, पैदल गुजरने वाले लोग भी दुश्वारी उठाते दिखे। जाम के दौरान कोई कर्मी यहां जाम खुलवाने के लिए नहीं आया, स्थानीय दुकानदारों को मोर्चा संभालना पड़ा। शाम तक बजाजा बाजार, लेनगंज, यादव मार्केट, लोहामंडी में जाम के हालात बने रहे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें