फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नितिन की गेंद का जादू और सत्या की तूफानी पारी से धौलपुर इलेवन चित

Tue, 11 Aug 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड के खेल मैदान पर सोमवार को हुए मुकाबले में मान्या क्रिकेट अकादमी ने धौलपुर इलेवन को नौ विकेट से हरा दिया। पहले नितिन गोला की घातक गेंदबाजी के सामने धौलपुर इलेवन की पूरी टीम 27.5 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। इसके बाद सत्या कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अकादमी को महज 11.2 ओवर में जीत दिला दी।
विज्ञापन

नितिन ने 18 रन देकर झटके 6 विकेट
धौलपुर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मान्या के गेंदबाज नितिन गोला ने सात ओवर में सिर्फ 18 रन देकर छह विकेट, विनायक गौर ने 26 रन देकर 2 और ध्रुव तोमर ने 5 रन देकर एक विकेट झटक लिया। धौलपुर इलेवन के कप्तान एवं विकेटकीपर रजत बघेल ने 29 गेंदों में 45 रन की आक्रामक पारी खेली। एक चौका और पांच छक्के लगाए लेकिन टीम 118 रन पर ऑलआउट हो गई।

सत्या ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेला मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मान्या अकादमी को सत्या कुमार ने ऐसी शुरुआत दी कि मुकाबला एकतरफा हो गया। सत्या ने सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा। भुवनेश चौधरी ने भी 14 गेंदों पर 23 रन की तेज पारी खेली जबकि अनुज ने सात गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें