फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अग्रवाल महासभा की कमान नितेश को, सतेंद्र बने महामंत्री

विज्ञापन
अग्रवाल महासभा आगरा
विज्ञापन
आगरा। अग्रवाल महासभा आगरा के 2026-28 सत्र के लिए रविवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में पांच सदस्यीय चयन समिति ने 40 सदस्यीय टीम का गठन किया, जिसमें अध्यक्ष पद पर नितेश अग्रवाल, महामंत्री सतेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी गोयल चुने गए।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। सह चुनाव अधिकारी फूलचंद बंसल और अशोक अग्रवाल ने बताया कि पांच अप्रैल को हुई आमसभा में पांच सदस्यीय चयन समिति को कार्यकारिणी गठन का अधिकार दिया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक महेश गोयल के नेतृत्व में समिति ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने बताया कि 40 सदस्यीय समिति में अभी नौ पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनय अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विनोद अग्रवाल, सुरेशचंद, कुलवंत मित्तल, लक्ष्मी नारायण मित्तल, दिनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये चुने गए पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मंजू बंसल, सुभाष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेंद्र कुमार जैन, वीरेंद्र गोयल, उपमहामंत्री बृजेश अग्रवाल, संगठन मंत्री शैलेंद्र बंसल, सुशील अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विधान निर्माता अनिल अग्रवाल, प्रचार मंत्री संजीव कुमार अग्रवाल, कानूनी सलाहकार गजेंद्र अग्रवाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें