फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की 'निर्भया' को कब मिलेगा इंसाफ, सोशल मीडिया पर छलका एक पिता का दर्द

Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली की निर्भया के साथ हुए अत्याचार के तीन महीने बाद 15 मार्च 2013 को आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) की लैब में दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था।
विज्ञापन


आगरा के डीईआई की लैब में शोध छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। छात्रा के शरीर पर कई वार किए गए थे दरिंदगी हुई थी। इस मामले में कोर्ट में अभी ट्रायल चल रहा है। 

मुख्य आरोपी उदय स्वरूप जेल में है। वहीं सह आरोपी यशवीर संधू जमानत पर जेल से बाहर है। इस मामले में सीबीआई जांच के बाद चार्जशीट लगा चुकी है। पीड़िता के पिता ने बार-बार दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। शोध छात्रा के पिता ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में अपना दर्द जाहिर किया है। लिखा है..आगरा की निर्भया को कब मिलेगा न्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 15 मार्च को शोध छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। इसे बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर सिंह संधू के नाम पुलिस ने शामिल किए। शोध छात्रा की कार खेलगांव के पास मिली थी।

इस मामले में एक दिन बाद ही छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा था। पुलिस पर भारी दवाब था। 17 मार्च को पुलिस ने जांच में छात्रा का गायब लैपटॉप झाड़ियों से बरामद किया। मोबाइल भी परिसर में मिला। मार्च के अंतिम दिन निठारी कांड में जांच करने वाली फोरेंसिंक की टीम ने साक्ष्य जुटाए थे।

वहीं 23 अप्रैल को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 22 जुलाई को सीबीआई से जांच की सिफारिश हुई और 29 अगस्त को सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिली। लेकिन, बाद में जब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई तो उदयस्वरूप को फिर से जेल जाना पड़ा। 36 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ट्रायल अभी चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें