फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौ साल की उम्र और देह व्यापार का धंधा...मासूम का दर्द सुन रो पड़ेंगे, जिसे समझती रही मां, वो निकली शैतान

Mon, 23 Jun 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नौ साल की मासूम ने जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने का आरोप लगाया। उसने बताया कि जिसे वो मां समझती रही, उसने ही गंदे काम के लिए मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका की खरीद फरोख्त कर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। बालिका ने महिला के चंगुल से भागकर एक राहगीर से मदद मांगी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। उसने विरोध करने पर पीटने, सिगरेट से दागने की बात की। पुलिस ने केस दर्ज कर कथित मां गीता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामला मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा होने के कारण एसीपी सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। न्यू सीता नगर निवासी अजय सिंह भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम को किसी काम से ग्वालियर मार्ग पर गए थे। तभी एक बालिका उनके पास रोते हुए आई। हाथ जोड़कर पैरों में गिर गई।

यह देखकर वह घबरा गए। बालिका को उठाया। चुप करने के बाद रोने का कारण पूछा। वह मदद की कहने लगी। बालिका के शरीर पर चोटों के निशान थे। बालिका को पानी पिलाने के बाद पूछताछ की। उसने बताया कि मेरी मां मारपीट करती है। गलत काम कराती है। यह सुनकर वो सन्न रह गए। इस पर उसे थाना सदर ले गए, जहां से उन्हें चाैकी बुंदू कटरा भेज दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। एसीपी सदर हेमंत कुमार भी पहुंच गए।
विज्ञापन


मामले में अजय सिंह की तहरीर पर देह व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट के तहत केस लिखा गया है। इसमें (कथित मां) गीता, मोहित, दिलीप कुमार, शोहिल को नामजद किया गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बालिका से पूछताछ की गई।

इसके बाद सदर स्थित खत्ता काॅलोनी निवासी गीता को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह दो साल पहले शालू व कुनाल से बालिका को 60 हजार रुपये में खरीदकर लाई थी। उसे अपने घर में रख लिया। उससे देह व्यापार कराती थी। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है। मोहित, दिलीप कुमार और शोहिल ने भी बालिका के साथ गलत काम किया था।

 
विज्ञापन

कथित मां ने कर रखी है तीन शादी
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि गीता ने तीन शादी की है। वह वर्तमान में तीसरे पति मानिक चंद के साथ रहती है। उनके तीन बच्चे हैं। उसकी एक बेटी विवाहित है। बालिका से पहली बार गीता के बेटे अमित ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी की बेटी से पूछताछ की। उसने बताया कि मां रुपयों के लालच में यह सब करा सकती है।

बालिका के माता-पिता का नहीं पता
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका को राजस्थान से खरीदकर आगरा लाया गया है। उसके माता-पिता कौन हैं? यह पता नहीं चला है। बालिका भी कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। वह तब सात साल की थी। उसकी खरीद-फरोख्त कर दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने बालिका से बातचीत की। उसने यही बताया कि उसके घर में बड़ा सा गेट है। अब पुलिस बालिका की मदद से उसके घर के पते और माता-पिता के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जयपुर के महेंद्र ने बालिका को बेचा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला गीता बालिका को 2 साल पहले खरीदकर लाई थी। सदर क्षेत्र निवासी शालू और कुनाल ने उसे बेचा था। दोनों बालिका को जयपुर के महेंद्र से खरीदकर लाए थे। इससे मामला मानव तस्करी का लग रहा है। इसको देखते हुए एक टीम को महेंद्र और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। वह कहां रहता है? क्या करता है? उसके अपना गिरोह तो नहीं बना रखा है? इस सबकी जानकारी उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें