फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेवर, वनस्पति, बर्फी समेत नौ नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को चलाए गए अभियान में टीम ने घेवर, वनस्पति और बर्फी समेत कुल नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में लगातार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल ने टीम के साथ कस्बा ज्योंति खुडिया और औंछा में अभियान चलाया। टीम ने ज्योंती में निर्माता अंतराम से घेवर और वनस्पति के नमूने लिए। वहीं औंछा में रामगोपाल मिष्ठान भंडार से बूंदी का, बृजेश मिष्ठान भंडार से बर्फी का, पवन किराना स्टोर से रंगीन बर्फी का, विष्णु से काली मिर्च का और पिंटू निवासी औंछा से रसगुल्ला, पंचवटी गोली और नमकीन का नमूना लिया। कुल नौ नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ ही फास्ट फूड कॉर्नर पर बिक रहे पांच किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स नष्ट कराया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, सनोज कुमार और जयदीप मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें