फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे नौ मरीजों की विभिन्न बीमारियों से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे नौ मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो गई। चार मरीजों को सांस लेने में दिक्कत थी जबकि दो को हार्ट अटैक पड़ा था। एक मरीज बुखार से पीड़ित था वहीं अन्य की शुगर बढ़ने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

लोधीपुर निवासी 58 वर्षीय जयश्री पत्नी दिनेश चंद्र, बिछवां निवासी 62 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी रामदीन, शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी 48 वर्षीय रुकसाना को सांस लेने में दिक्कत होने पर सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में ही सभी की मौत हो गई। आदर्श नगर भोगांव निवासी 75 वर्षीय अवधबिहारी फेंफड़ों में संक्रमण से पीड़ित थे। परिजनों ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।
टिंडौली निवासी 70 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी नृपेंद्र सिंह चौहान और करहल रोड निवासी 82 वर्षीय नरेंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव के मोहल्ला करियानीम निवासी 55 वर्षीय मुन्नी बेगम पत्नी आसिफ अली को पिछले कुछ दिनों से शुगर की दिक्कत थी। मंगलवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव अघार निवासी विक्रम सिंह की 37 वर्षीरू पत्नी गुड्डी देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार और पेटदर्द की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर परिजन मंगलवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुरलीनगर निवासी 55 वर्षीय किशनलाल मंगलवार की सुबह अपने घर पर थे अचानक उन्हें हृदयघात पड़ा। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें