फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पर्यटकों को देखते ही बाज की तरह टूट पड़ते हैं लपके, ताज के पास से नौ लपके गिरफ्तार; इनसे रहें सावधान

Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर होटल, गाइड और ताजमहल घुमाने की सेवाएं देने के नाम पर परेशान करने वाले नौ लपकों को पर्यटन पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार लपके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले नौ लपकों को पर्यटन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान ताज पर अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी पर्यटकों को ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने समेत अन्य सेवाओं के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे थे।

 

गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार, महेश कुमार, लोकेंद्र राठौर, विनोद कुमार, विकास, रामकुमार, शाहरुख, दिनेश और हसन शामिल हैं। सभी ताजगंज, एकता क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। 
 
विज्ञापन

बताते चलें कि इससे पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ समय तक तो लपके इधर-उधर हो जाते हैं। टीम ते जाते ही वह फिर से पर्यटकों पर बाज की तरह झपट पड़ते हैं। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें