फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 75 नए संक्रमित मिले, नौ मृतक भी हुए दर्ज

Sat, 22 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिले में मृतकों की संख्या 354 हो गई है। प्रशासन का दावा है कि बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। 20-25 दिन पहले हुईं नौ मौतों को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस: जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोविड पोर्टल पर शुक्रवार को नौ पुराने मृतकों का ब्यौरा और दर्ज होने से मृतकों की संख्या 354 हो गई है। बीते 24 घंटे में 75 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25257 पर पहुंच गया। जिनमें 23834 ठीक हो चुके हैं। 1069 एक्टिव केस बचे हैं। जिले में अब तक 8.47 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन


जिले में स्वस्थ होने की दर 94.37 फीसदी हो गई है। वहीं पिछले तीन दिन में 28 मरीजों की मौत के आंकड़े प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शासन के पोर्टल पर अपडेट किए हैं। प्रशासन के मुताबिक इन कोरोना मरीजों की मौत 20 से 25 दिन पहले हो चुकी हैं। ऑपरेटर की कमी के कारण देरी से पोर्टल पर मृतक संख्या चढ़ाई जा रही है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजय शर्मा का कोरोना से निधन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) के पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजय शर्मा का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। 
विज्ञापन


सांस लेने में परेशानी हो रही थी
डॉ. अजय शर्मा को सांस लेने में परेशानी होने पर पहले नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उसके बाद दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन सांस लेने में परेशानी हो रही थी। राहत न मिलने पर इन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार शाम को इन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. अजय शर्मा छात्र जीवन में सेंट जोंस कॉलेज के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी मृदु शर्मा, पुत्र ब्रजेश शर्मा व अन्य परिजनों को रोते-बिलखते छोड़ा है। उनके निधन पर केएमआई के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर, आगरा कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शितिकंठ दुबे ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें