फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग के 9 अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जवाहर बाग तहसील मारपीट प्रकरण में गैर हाजिर चल रहे 9 अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है । यह कार्रवाई अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन- 2 जहेंद्र पाल की अदालत ने की है ।
विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट में करीब डेढ़ दर्जन मामलों की पेशी थी। कोर्ट ने तहसील मारपीट प्रकरण की दो फाइलों को अलग-अलग कर दिया। एक फाइल में 35 अभियुक्तों की सुनवाई चल रही है, जिसमें अब बचाव पक्ष को साक्ष्य पेश होंगे। वहीं, 9 अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। इन अभियुक्तों के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किए गए हैं उनमें प्रेमचंद, रमेश गुप्ता, राम किशन गुप्ता, झंबले, दिनेश, रामगुन, रोशन, सिद्धनाथ, रामानंद मौर्य हैं। वहीं हत्या के मामले में एडीजे-6 की अदालत में सोमवार को विभिन्न जेलों से 88 अभियुक्त पेश हुए । इनमें से 9 की हाजिरी माफी ली गई । बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि तहसील प्रकरण पर अब 15 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होनी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें