03 एडीवीटी फोटो आगरा (रवि हास्पिटल)
- फोटो : Archive
आगरा। सावन के पहले सोमवार और कृष्ण पक्ष पंचमी के शुभ अवसर पर दिल्ली गेट स्थित रवि वूमेंस हॉस्पिटल में शुभ मुहूर्त में डिलीवरी और ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों में विशेष उत्साह रहा। अस्पताल में शाम सात बजे तक कुल नौ शिशुओं का जन्म हुआ। प्रातःकालीन मुहूर्त में हुई छह डिलीवरीज में चार बालक और दो बालिकाओं ने जन्म लिया। मरीज प्रभा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि शादी के 13 वर्ष बाद इंदिरा आईवीएफ रवि में पहली ही कोशिश में सफलता मिली और सावन के पहले सोमवार को उनके घर पुत्र का जन्म हुआ। उन्होंने डॉ. रजनी और अस्पताल प्रशासन का आभार जताया। मरीज रश्मी, रीना और बेबी को भी पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जबकि दीप्ति और निशा ने पुत्री को जन्म दिया। वहीं 37 वर्षीय नोएडा निवासी आराधना (बदला हुआ नाम), जिनके पहले दिल्ली में तीन आईवीएफ प्रयास असफल रहे थे, ने पेनलेस डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। अस्पताल की निदेशक एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. रजनी पचौरी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में डिलीवरी कराने को लेकर इस बार विशेष उत्साह रहा। लैप्रोस्कोपिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ऋषभ पचौरी ने कहा कि अब परिवार शुभ समय में सुरक्षित डिलीवरी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस दौरान डॉ. पल्लवी, डॉ. अर्चना, डॉ. आकृति तथा एनआईसीयू टीम के डॉ. अनिल सरीन, डॉ. सुनील अग्रवाल और डॉ. शैलेंद्र मौजूद रहे।
03 एडीवीटी फोटो आगरा (रवि हास्पिटल)- फोटो : Archive