फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक से नीलगाय टकराई, पिता व दो पुत्र घायल

Mon, 23 Oct 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गंजडुंडवारा मार्ग पर बाइक सवार पिता और दो पुत्र की बाइक से एक नीलगाय टकरा गई। हादसे में तीनों ही घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी मुजाहिद अपने दो पुत्र रईयान व अरहान के साथ रविवार की देर शाम बाइक से गंजडुंडवारा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम ऐगंवा के निकट पहुंचे तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और बाइक से टकरा गई। जब राहगीरों ने घायल देखा तो इसकी सूचना उनके परिजन को दी। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें