फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ से बाइक टकराई, बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 23 Oct 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के एटा मार्ग पर गांव लालपुर के निकट बाइक सवार युवक की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे आगरा ले जाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत नवीन माथुर (28) निवासी बरसौड़ा की हुई। वह रविवार की देर शाम मरथरा के बाजार से खरीदारी कर अपने गांव बरसौड़ा वापस आ रहा था। गांव लालपुर के निकट पहुंचने पर उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार नवीन को एटा अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन एटा अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने उसके पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें