फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का भद्दा मजाक: लापता पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पर पति से कहा- किसी यार संग गई होगी...तू दूसरी खोज

Fri, 01 Sep 2023 01:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शमसाबाद (आगरा)

सार

मामले में थानाध्यक्ष शमसाबाद अनिल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है। घर से नाराज होकर उसकी पत्नी चली गई है। इसमें पुलिस क्या कर सकती है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद में मधुपुर निवासी मोनू की पत्नी 12 अगस्त से लापता है। उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिसकर्मियों ने उसे दूसरी ढूंढने की सलाह दे डाली। मोनू ने बताया कि उसने 14 अगस्त को पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उसकी पत्नी 12 अगस्त को गढ़ी गुबरारी जाने की कहकर निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। थाने में पुलिसकर्मियों ने उसका मजाक उड़ाया। कहा कि किसी यार के साथ भाग गई होगी, तू भी अपने लिए कोई और खोज ले। इसी तरह शमसाबाद में पुलिस की लपरवाही का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने 112 पर कॉल करने के बाद ही आने की कहा।

विज्ञापन

पीड़ित युवक के मुताबिक, वह करीब 20 दिन से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। मामले में थानाध्यक्ष शमसाबाद अनिल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है। घर से नाराज होकर उसकी पत्नी चली गई है। इसमें पुलिस क्या कर सकती है। डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पहले 112 पर कॉल करो जब जाएगी थाना पुलिस
गांव लहरा में किसान सूबेदार ने खेत में गोभी की फसल में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि किसी व्यक्ति ने रात में उसके खेत में कीटनाशक दवा डालकर गोभी की पौध को नष्ट कर दिया। उसने थाना शमसाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 112 पर कॉल करने के बाद ही आने की कहा। पुलिस के अधिकारियों से बात करने पर थाना पुलिस मौके पर आई। थानाध्यक्ष शमसाबाद अनिल शर्मा ने बताया कि मामले में सूचना मिली थी, मौके पर पुलिस भेजी थी, थाने पर लिखित प्रार्थनापत्र नहीं आया है। प्रार्थनापत्र के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर लगवाए पांच सीसीटीवी कैमरे
शमसाबाद। कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता की ओर से मुख्य मार्गों पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। अवनीश कांत गुप्ता ने बताया सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों को पकड़ने में काफी सफलता मिलती है। आरोपी घटना करने से पहले सीसीटीवी को देख घबरा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें