फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से सात अक्टूबर तक रात में करें ताज का दीदार, नाइटव्यू की बुकिंग शुरू

Sat, 30 Sep 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : getty
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में दूधिया रोशनी से नहाए संगमरमरी ताजमहल की एक झलक पाने के लिए लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। रविवार से ताजमहल के नाइटव्यू की बुकिंग शुरू हो रही है। तीन से सात अक्तूबर तक चलने वाले नाइटव्यू के लिए 24 घंटे पहले बुकिंग करानी होगी। एएसआई के माल रोड स्थित कार्यालय में एक दिन पहले पहचान पत्र की प्रतिलिपि जमा कर टिकट बुक कराई जा सकती है। 
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूर्णिमा के अवसर पर पांच रात ताजमहल के रात्रि दर्शन आदेश दिए गए हैं। इस बार तीन अक्तूबर से नाइटव्यू शुरू होगा। इस बार पांच की जगह चार रात ही नाइटव्यू रहेगा। छह अक्तूबर (शुक्रवार) को ताजमहल बंद रहेगा। इस कारण शरद पूर्णिमा पर टिकट बिक्री की मारामारी रहने की संभावना है।

बीते सालों में पूरे आठ बैच में 400 सैलानी नाइटव्यू करते रहे हैं और एक दिन पहले महज दो घंटे में ही सभी टिकटें बुक हो जाती हैं। ताजगंज के जिन होटलों से ताज का दीदार होता है, वह भी शरद पूर्णिमा पर ताजमहल दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


चार दिन की छुट्टियों में आ रहे सैलानियों को वह शरद पूर्णिमा के ताज दर्शन की जानकारी देकर बुकिंग करा रहे हैं। नाइटव्यू के दौरान रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक आठ बैच में 400 सैलानी ताज का दीदार करते हैं। हर बैच में 50 पर्यटक होते हैं जो केवल 30 मिनट तक ही ताज के अंदर रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताज का चांदनी रात में दीदार करते हैं। 
विज्ञापन

हिट हो गया पर्यटन निगम का कंडक्टेड टूर

ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यटन दिवस पर फतेहपुर सीकरी, ताजमहल और आगरा किला को जोड़ने वाले कंडक्टेड टूर को शुरू किया गया था। पर्यटन निगम को यह टूर चलाने की जिम्मेदारी दी गई। पहले दिन यह पर्यटकों के लिए नि:शुल्क था, लेकिन गुरूवार को 18, शनिवार को 28 और रविवार के लिए 23 पर्यटकों की बुकिंग हुई है।

35 सीटर मार्कोपोलो बस में भारतीय पर्यटकों को 650 और विदेशी पर्यटकों को 3 हजार रुपये का टिकट खरीदना होगा। सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक यह बस तीनों स्मारक का भ्रमण करा रही है। पर्यटन निगम मैनेजर शाहिद सिद्दीकी के मुताबिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग की स्थिति अच्छी है।

अगर आईआरसीटीसी की तरह गतिमान और शताब्दी में दो लोग इस टूर का प्रचार और बुकिंग करें तो यह पूरे सीजन फुल रहेगी, बल्कि कई बसें चलाने की डिमांड भी आने लगेगी। पर्यटन विभाग की सभी वेबसाइटों पर इस टूर की बुकिंग और प्रचार किया जा रहा है। सैलानियों के लिए यह भरोसेमंद भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें