फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट हुई हैक, जनपद का डाटा भी गायब

Tue, 02 Apr 2019 07:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैकर्स ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की वेबसाइट हैक कर ली। वेबसाइट हैक होने से स्वास्थ्य विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। जिले के सभी कर्मचारियों का ब्योरा सहित तमाम डाटा गायब हो गया है।
विज्ञापन


 
वेबसाइट हैक होने से फिरोजाबाद जनपद सहित अन्य जनपदों का डाटा गायब हो गया है। वहीं, वेबसाइट पर पड़े शासनादेश भी नहीं है। इससे किसी कार्य को करने में शासनादेश की आवश्यकता हो तो वह नहीं मिल पा रहा है। इस वेबसाइट पर जिला स्वास्थ्य समिति के आदेश एवं बैंठकों में लिए जाने वाले शासनादेश शामिल थे। अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन, आख्या को अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। जनपद से वेबसाइट कार्य न करने का मेल भेज दिया गया है। शासन स्तर से ही वेबसाइट ठीक कराई जा रही है। 

डीपीएम सरजू खान ने बताया कि वेबसाइट दो दिन से खुल नहीं रही है। हैक होने की जानकारी मिली है। वेबसाइट पर डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। हमने शासन स्तर पर अवगत करा दिया गया है। वेबसाइट हैक होने से कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें