फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हाईवे किनारे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, खोखे-ढाबे और टिनशेड ध्वस्त; अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 05 Oct 2026 10:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छलेसर के झरना नाला क्षेत्र में हाईवे किनारे सुरक्षा रेलिंग से सटे खोखे, ढाबे, टिनशेड और दुकानों के अस्थायी निर्माण एनएचएआई ने बुलडोजर से हटाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि हाईवे की सीमा में दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतिक्रमण ढहाता बुलडोजर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने छलेसर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। रविवार शाम को हुई इस कार्रवाई में हाईवे किनारे सुरक्षा रेलिंग से सटकर बनाए खोकों, टिनशेड, ढाबों और दुकानों के अस्थायी निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस अभियान से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


छलेसर के झरना नाला क्षेत्र में हाईवे किनारे और सुरक्षा रेलिंग से सटकर कई लोगों ने अवैध रूप से दुकानें और खोखे बना रखे थे। इन अतिक्रमणों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया था।

रविवार को एनएचएआई की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की मदद से लोहे, बांस और तिरपाल से बनाए गए शेड सहित अन्य अस्थायी निर्माणों और बोर्डों को हटा दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों की चेतावनी एनएचएआई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाईवे की सीमा में किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि हाईवे और सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कब्जाधारकों को नोटिस दिए गए हैं। खुद अतिक्रमण न हटाने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें