फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इटावा सांसद के गनर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बिना टोल दिए निकालीं 30 कार और एक बस

Thu, 06 Feb 2025 11:40 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर इटावा के सपा सांसद के गनरों ने गजब की दबंगई दिखाई। सांसद के नाम का हवाला देते हुए 30 कारें और एक बस बिना टोल के यहां से निकलवा दीं। मामले में 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
टोल से गुजरती कारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा से जबरन बिना टोल दिए वाहन निकलवाने पर इटावा के सपा सांसद के दो गनर के 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव रहनकलां स्थित इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 8:30 बजे इटावा सांसद की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने टोल से जबरन बूम बैरियर हटा कर शुल्क दिए बगैर 30 कारें और बस निकाली थी। टोल कर्मियों को सांसद की मौजूदगी और बेटे की बरात लेकर जाने की बोल कर धमकाया था। 

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई थी। रहनकलां टोल के अकाउंट मैनेजर नारायण सिंह ने गनर रंजीत कुमार और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गनर रंजीत कुमार और शिवम कुमार के विरुद्ध अभद्रता एवं उकसाने का प्रयास करना, स्थानीय प्राधिकरण की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में संबंधित एसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें