फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी, पायल छनकेगी..., पहले करवाचौथ को लेकर उत्साहित हैं नवविवाहिताएं

Wed, 12 Oct 2022 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

करवौ चौथ को लेकर बाजार गुलजार है। मंगलवार रात को देर रात तक महिलाओं ने खरीदारी की। बुधवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। करवा चौथ को लेकर नवविवाहिताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
अभिषेक नोतनानी और नेहा नोतनानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमकती बिंदिया, खनकती चूड़ियां, छनकती पायल...। करवाचौथ पर यह सब कुछ होगा। इस सोच ने ताजनगरी की उन नवविवाहिताओं की खुशी दोगुनी कर दी है, जिनका यह पहला करवाचौथ है। पहली करवाचौथ पर पति को उपहार भी देने की तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन


चांद के साए में अपने चांद का दीदार करने के लिए बेताब महिलाएं करवाचौथ की तैयारी में जुट गई हैं। लहंगा, साड़ी, ब्यूटी पार्लर, आभूषण, शृंगार आदि सामान की सूची तैयार हो चुकी है। लंबी उम्र की कामना के लिए पहले निर्जल व्रत रखने का संकल्प भी नई दुल्हनों का उत्साह बढ़ा रहा है। 

खुशनसीब हैं हम 

अर्जुन नगर के रहने वाले अभिषेक नोतनानी और नेहा नोतनानी के दांपत्य जीवन में चार दिन बाद ही करवाचौथ आ रही है। नेहा कहती हैं कि हम दोनों खुशनसीब है कि इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखूंगी। इसके अलावा पहली बार पति के चरणों का स्पर्श करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैंने पति के लिए उपहार भी खरीदा है।

विज्ञापन

महक बंसल और ऋषभ बंसल, रिद्धि आडवाणी और बंटी आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

'हमसफर को निहारूंगी'

कमला नगर की रहने वाली महक बंसल करवाचौथ का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने अपने पति ऋषभ बंसल के लिए उपहार खरीदा है। महक का कहना है कि पहली करवाचौथ पर सब कुछ अलग होगा। बिंदी से लेकर पायल तक। मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब चलनी से अपने हमसफर को निहारूंगी। 

चलनी में लगा रहीं गोटे 

काला महल की रहने वाले रिद्धि आडवाणी पहली करवाचौथ पर खरीदी गई चलनी में गोटे लगाने का काम कर रही हैं। रिद्धि ने अपने पति बंटी आडवाणी के लिए बिना पानी के व्रत रखेंगी। रिद्धि का कहना है कि मम्मी को जब देखते थे, तब लगता था कि कैसे बिना पानी के पूरे दिन रह लेती हैं। अब पता चला है कि प्यार की ताकत ऊर्जा दे देती है। 

पार्लरों में बुकिंग शुरू 

कोरोना के बाद पहली बार करवाचौथ के लिए ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग बढ़ी है। गॉयज एंड गल्स के संचालक दौलत परमार का कहना है कि इस बार करवाचौथ के लिए सात बुकिंग हो चुकी हैं। दो साल से बाजार बिल्कुल नहीं चल रहा था, लेकिन इस बार भीड़ अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें