फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नव विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटकी, उपचार के दौरान मौत

Sun, 28 Jan 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना में रविवार की सुबह एक महिला ने मकान में साड़ी का फंदे से लटक गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घिनौना में रविवार की सुबह 10 बजे विवाहिता रुचि (22) पत्नी दीपक ने कमरे में साड़ी के फंदे से लटक गई। परिजन ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो उसे नीचे उतारा। परिजन उसे एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी उसके मायके चहकागुनार थाना सहावर दी गई। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किए हैं। सीओ सिटी अजीत चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पिता अजयवीर का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है।
कोतवाली प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराया है। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें