फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने नशीला पदार्थ खिला पति को सुलाया, रात में प्रेमी बुलाया, फिर उठाया ये कदम

Wed, 25 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वृंदावन में एक नव विवाहिता पति को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के संग फुर्र हो गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के गहने भी संग ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इटावा की मूल निवासी एक युवती का विवाह सात जून को वृंदावन निवासी एक युवक से हुआ था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संपर्क में थी। 

पति के मुताबिक सोमवार की रात पत्नी ने उसे दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और अपने प्रेमी को घर के बाहर बुला लिया। इसके बाद नव विवाहिता रस्सी के सहारे मकान की दूसरी मंजिल से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

आरोप है कि नव विवाहिता घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना की जानकारी उसे सुबह जागने पर हुई। इसके बाद उसने कोतवाली में पत्नी और उसके अज्ञात प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दी है। 

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि भरतपुर के महरौली से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी भी भरतपुर का ही बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें