नवागत नगर आयुक्त ने नमामि गंगे के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइन और एसटीपी निर्माण को देखा और जल निगम के इंजीनियरों से जानकारी ली। कहा कि लोगों की समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता है। इसमें ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने चार्ज लेने के तुरंत बाद नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।
आईजीआरएस समेत सीएम पोर्टल आदि पर लोगों की शिकायतों को जल्द निपटाने के साथ शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने पर नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का जोर रहेगा। बुधवार शाम को उन्होंने पदभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कार्य, विकास योजनाओं और लोगों की शिकायतों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। वह गाजीपुर में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
शाम को बैठक के बाद वह मंटोला नाले पर सफाई कार्य देखने के लिए पहुंचे और नालों की टैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली। नमामि गंगे के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइन और एसटीपी निर्माण को देखा और जल निगम के इंजीनियरों से जानकारी ली। नवागत नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता है। इसमें ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने चार्ज लेने के तुरंत बाद नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की।
नगर आयुक्त ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टीम वर्क पर जोर देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे शहर के विकास और स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटें। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, जीएम जलकल संघभूषण, चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी जेडएसओ मौजूद रहे।