फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाय की नांद में मिले नवजात को बाल शिशु गृह भेजा

Thu, 01 Aug 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के ग्राम जहांगीरपुर में 13 दिन पूर्व गाय की नांद में मिले नवजात को बाल कल्याण समिति ने राजकीय बाल गृह शिशु आगरा भेजा गया है। नवजात का जिला अस्पताल की एसएनसीयू में इलाज चल रहा था।ग्राम जहांगीरपुर में 19 जुलाई को गाय की नांद में मिला था। नवजात को जिला अस्पताल की स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया। बाल कल्याण समिति एवं पुलिस उसकी मां की तलाश में जुटी रही, लेकिन मां का पता नहीं लग सका। इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे पूरी तरह से स्वस्थ घोषित कर दिया। इसके बाद शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने डीआईओएस कंपाउंड सरकारी रेजीडेंस पंचकुइया रोड आगरा के राजकीय बाल गृह ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें