फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट में अधिवक्ताओं ने वारंटी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Aug 2024 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। जिला न्यायालय में मंगलवार को पेशी के लिए आए वारंटी के साथ अधिवक्ताओं ने मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित 10-15 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सोरों अंतर्गत मोहल्ला टेढ़ानीम निवासी शिवशंकर मंगलवार को कोर्ट में अपने खिलाफ चल रहे एक मामले में तारीख करने गया था। इसी दौरान यहां मौजूद अधिवक्ता कामिल मुस्तफा के पुत्र हैदर व सुलमान सहित 10-15 अज्ञात अधिवक्ताओं ने मिलकर उसे जमकर पीटा। इससे शिवशंकर के कपड़े फट गए और चेहरे, सीने, गर्दन पर भी चोटें आई हैं। कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उसे बचाया। शिवशंकर ने बताया कि पिछले माह क्रिकेट खेलने के दौरान उसकी हैदर व सुलमान से कहासुनी हो गई थी। इसकी खुन्नस में आकर हैदर व सुलमान ने अज्ञात अधिवक्ताओं के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया है। शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने हैदर व सुलमान व 10-15 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें