फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे के ढेर में मिली लावारिस नवजात ने तोड़ा दम, घटना ने झकझोरा लोगों का दिल

Tue, 17 Mar 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के एक गांव के बाहर भूसे के ढेर में मिली लावारिस नवजात की मौत हो गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सोमवार को नवजात ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दिल को झकझोरने वाला यह मामला खेरागढ़ के गांव महुआखेड़ा का है। गांव के बाहर एक खेत में कोठरी में भूसा भरा है। शनिवार सुबह गांव की रहने वाली रजनी भूसा लेने आई थी। तभी उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची खून से लथपथ थी।

रजनी ने अपने पति के साथ उसे अस्पताल ले गई। मगर, उसे भर्ती नहीं किया गया। सूचना पर पुलिस आई। पुलिस ने बच्ची को लेडी लायल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में थी तकलीफ

सोमवार की सुबह नवजात बिटिया की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार नवजात को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बच्ची का वजन कम था। खून से लथपथ थी। 

इससे आशंका है कि उसे पैदा होने के कुछ देर बाद ही भूसे में फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसे किसने फेंका, इसका पता नहीं चल सकता है। 

उधर, बच्ची की मौत के बाद रजनी उदास है। क्योंकि उसके कोई संतान नहीं है। वो बार-बार उसे गोद लेने की कह रही थी। मगर, कानूनी प्रक्रिया बिना उसे गोद नहीं दिया जा सकता था। जब उसे नवजात के मरने की खबर मिली तो उसके आंसू छलक पड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें