फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष में पहले ही दिन मिली सौगात, राजकीय विद्यालय का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
कासगंज अमांपुर के नगला यादकरन में राजकीय विद्यालय के उद्घाटन के दौरान हवन यज्ञ में आहूति देते अत? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नववर्ष के पहले दिन एक उम्मीद पूरी हो गई। दो साल से निर्माणाधीन राजकीय बालिका विद्यालय अब शिक्षा विभाग के सुपुर्द हो गया है। शुक्रवार को विधि विधान से पूजन अर्चनकर स्कूल में कक्षाएं शुरू हो गईं। डीआईओएस ने इस विद्यालय का उद्घाटन कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े क्षेत्रों में गिने जाने वाले अमांपुर क्षेत्र को अब बड़ी सौगात मिली है। नई साल का पहला दिन शिक्षा विभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। दो वर्ष से इस गांव में राजकीय विद्यालय का निर्माण चल रहा था। पिछले दिनों निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने यह भवन शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिया। शिक्षा विभाग ने यहां व्यवस्थाएं बनाईं।
1 जनवरी से व्यवस्थित कक्षा संचालन की तैयारियां की। उद्घाटन की व्यवस्थाएं बनाईं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआईओएस रविंद्र कुमार इस विद्यालय के उद्घाटन को पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से पूजा करी। उन्होंने हवन-कुंड में आहुतियां दीं और फिर इस विद्यालय का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें