फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष 2022: धूम-धड़ाके के साथ हुआ नए साल का स्वागत, रात्रि कर्फ्यू की बंदिशों के बीच घरों में मनाया जश्न

Sat, 01 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू की बंदिशें लागू हैं। सुहागनगरी में घरों में नया  साल मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
नई साल का जश्न मनातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए लोगों में शुक्रवार को गजब का उत्साह दिखा। घरों में जमकर धूम-धड़ाका हुआ। किसी ने घर में डीजे लगवाया तो किसी ने छत पर दोस्तों के साथ पार्टी की। लोग जश्न में डूबे हुए हैं। 

विज्ञापन


रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दीं। नववर्ष 2022 के स्वागत पर जश्न पूर्व संध्या से ही चलता रहा। रात्रि कर्फ्यू की बंदिशों के बीच नए साल का जश्न मनाया। रात 12 बजते ही लोगों ने  गाना-बजाकर डांस शुरू कर दिया। कई लोगों ने केक काटकर नया साल मनाया। 

12 बजते ही घनघनाने लगे फोन
नववर्ष के स्वागत को लेकर लोग देर रात तक जागते रहे। रात में 12 बजते ही लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन करना शुरू कर दिया। फोन की घंटी घनघनाने लगी। लोगों ने नए साल की मुबारक दी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुआ सेलिब्रेशन
सोशल मीडिया पर लोगों ने पुराने साल में की गई गलतियों की क्षमा सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर मांगी। वहीं, रात 12 बजे ने के बाद सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटिंग, स्टीकर आदि भेजे गए। 

बिहारीजी मंदिर में होगा कार्यक्रम
बिहारजी मंदिर कृष्णापाड़ा में नए साल पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम होगा। शाम 4 से रात 8 बजे तक दर्शन होंगे। मंदिर महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने मंदिर में पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें