फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2019: न्यू ईयर जश्न की तैयारी, लाइव बैंड और डीजे पर झूमेगी ताजनगरी, होटलों में बुकिंग फुल

Sun, 30 Dec 2018 12:54 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
साल 2018 का सूरज डूबने में बस एक दिन बाकी है। नए साल से नए उम्मीदें हैं और उन्हीं उम्मीदों के लिए नए साल का स्वागत करने की तैयारी है। साल की आखिरी शाम को जश्न मनाने के लिए आगरा के पंचतारा होटलों से लेकर क्लब और रेस्तरां ने न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया है। 
विज्ञापन


कहीं थीम आधारित पार्टी में मस्ती की दुनिया सजाई जाएगी है तो कहीं लॉन में डांस फ्लोर पर लोग थिरकेंगे। डीजे और लाइव बैंड के साथ इस साल नए साल का स्वागत करने को लोग भी होटलों में बुकिंग करा चुके हैं।

ताजमहल पूर्वी गेट स्थित होटल रेडीसन ब्लू में 2.0 नाम से पार्टी होगी, जिसके लिए बुकिंग हो चुकी है। इन हाउस गेस्ट के लिए धमाल का पूरा इंतजाम रहेगा। लाइव डीजे के साथ बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। जिक्र बैंड की धमाकेदार प्रस्तुति होगी तो डीजे सुशेन अपने साथ गेस्ट को झुमाएंगे। रात 8 बजे से 12 बजे तक होटल के हॉल में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग अलग थीम पर जश्न

होटल क्लार्क शिराज में जिंगजैंग जूम 2019 के नाम से नए साल का जश्न मनाया जाएगा। यहां बालीवुड कलाकार पल्लवी ढाबोलकर, चांग और गौतम डे रात आठ बजे से ही प्रस्तुतियां देंगे। डीजे और डांस ग्रुप के साथ डांस फ्लोर पर लोग थिरकेंगे। हर बार की तरह क्लार्क शिराज होटल के लॉन में थीम आधारित पार्टी होगी। 

होटल जेपी पैलेस में लाइव बैंड की प्रस्तुतियों के साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा, तो वहीं आईटीसी मुगल ने इनहाउस गेस्ट के लिए ही कार्यक्रम रखा है। होटल कोर्टयार्ड मेरिएट ने डीजे और लाइव बैंड के साथ डांस ग्रुप के साथ नए साल का जश्न मनाने की तैयारी की है। 

इनके अलावा शहर के सभी पंचतारा और बजट क्लास होटल भी नए साल की पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। आगरा क्लब समेत कई क्लब और ओपन रेस्तरां, पब में इस बार नए साल पर धमाल मचाने के लिए युवा तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें