फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वारंटी में खराब हो गई नई वॉशिंग मशीन...कोर्ट ने दिया ये आदेश, उपभोक्ता को मिली बड़ी राहत

Fri, 31 Jan 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कंज्यूमर कोर्ट ने वॉशिंग मशीन वारंटी में होने के बाद भी बदलकर दूसरी न देने पर खरीद की कीमत वापस देने के आदेश दिए है। इसके साथ ही कंपनी और डीलर को मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के रूप में 5000 रुपये भी उपभोक्ता को देने होंगे।

 
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एक उपभोक्ता को वारंटी में वॉशिंग मशीन खराब होने पर कंपनी और डीलर ने बदलकर नहीं दी। वाद दायर होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय के अध्यक्ष आशुतोष और सदस्य पारुल कौशिक ने सुनवाई की। उन्होंने कंपनी और डीलर को मशीन की कीमत 26 हजार रुपयों के साथ मानसिक क्षतिपूर्ति, वाद व्यय के रूप में 5000 रुपये देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


लोहामंडी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी मनीष गर्ग ने वाद दायर किया था। बताया कि 14 फरवरी 2018 को उन्होंने मेसर्स डिजिटल वर्ल्ड चर्च रोड से एक व्हर्लपूल कंपनी की वॉशिंग मशीन 26 हजार रुपये में खरीदी थी। डीलर ने 2 वर्ष की वारंटी दी थी। कहा था कि दो साल के बीच में कोई खराबी होती है तो वह नई मशीन बदलकर देगा।

10 सितंबर 2019 को मशीन खराब हो गई। बिल्कुल काम करना बंद कर दिया। 11 सितंबर 2019 को डीलर से संपर्क करने पर उसने कंपनी में शिकायत दर्ज कराने को बोल दिया। कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि मशीन के मुख्य भाग में कुछ खराबी है। 2 दिन बाद इंजीनियर खराब पार्ट बदल दिया। इसके बाद भी मशीन ने काम नहीं किया। तब इंजीनियर ने कहा कि एक और पार्ट बदलने की जरूरत है। इसके बाद किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें