आगरा। वाटरवर्क्स स्थित अतिथि वन में बृहस्पतिवार को भारतीय वैश्य महासभा ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि इससे समाज में वैमनस्यता फैलती। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से नए नियमों पर लगाई गई रोक का स्वागत किया। सरकार से जातिवाद को बढ़ावा देने वाले नियमों को न लाने की अपील की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से जातिवाद को बढ़ावा मिलता। सुप्रीम कोर्ट ने एकतरफा नियमों पर रोक लगाकर अच्छा किया है। सरकार इन नियमों के समर्थन में कोर्ट में पैरवी न करे। इस दौरान महेंद्र खंडेलवाल, मनोज मोदी, राकेश गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, विनय कुमार, मुकेश गुप्ता, परवीन अग्रवाल, विनोद कुमार मित्तल, शैलेंद्र गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।