फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलपुरम: स्काडा से होगी बिजली-पानी की निगरानी, एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल रूम से 24 घंटे रखी जाएगी नजर

Tue, 22 Jul 2025 12:08 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नई टाउनशिप में स्काडा सेंटर में बिजली, पानी, इंटरनेट से लेकर सीसीटीवी कैमरों की मैपिंग व चार्ट होगा। इसके माध्यम से लाइन में आने वाले किसी भी फॉल्ट की तत्काल पहचान कर ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
नई टाउनशिप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नई टाउनशिप अटलपुरम में सर्विलांस से लेकर बिजली, पानी की निगरानी स्काडा सिस्टम से होगी। जनसुविधाओं के लिए एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल रूम बनेगा, जहां स्काडा सिस्टम लगेगा। इस सिस्टम के माध्यम से एक व्यक्ति 24 घंटे जनसुविधाओं पर नजर रखेगा।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित की जा रही नई टाउनशिप के पहले चरण की लाॅन्चिंग की तैयारियां चल रही हैं। 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे लॉन्च कर सकते हैं। लाॅन्चिंग के बाद भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। 

अधिशासी अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि नई टाउनशिप में जनसुविधाओं की निगरानी स्काडा सिस्टम से होगी। स्ट्रीट लाइट पोल होंगे। बाकी सभी लाइन बायडक्ट के माध्यम से भूमिगत बिछाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्काडा सेंटर में बिजली, पानी, इंटरनेट से लेकर सीसीटीवी कैमरों की मैपिंग व चार्ट होगा। इसके माध्यम से लाइन में आने वाले किसी भी फॉल्ट की तत्काल पहचान कर ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
नई टाउनशिप की लाॅन्चिंग की तैयारियों की सोमवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने समीक्षा की। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने सभी पत्रावलियां प्रस्तुत कीं। आवासीय, व्यावसायिक, सामुदायिक व ग्रुप हाउसिंग भूखंड की कीमतों से लेकर नई टाउनशिप के दूसरे चरण की कुछ भूमि के अधिग्रहण की अड़चनों पर चर्चा की गई।

जनहित पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम शुरू
पहले चरण में सेक्टर-1 के लिए बुकिंग लाॅन्चिंग के बाद शुरू हो जाएगी। आवासीय भूखंड के आवेदन जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होंगे। ऐसे में राज्य सरकार के जनहित गारंटी पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल पर नई टाउनशिप की डाटा फीडिंग शुरू हो गई है। भूखंड आवंटन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें