फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा को नई सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा, नियमित होगा संचालन; राजस्थान से होते हुए जाएगी गुजरात

Wed, 08 Apr 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट से असारवा के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। इससे राजस्थान होते हुए गुजरात तक यात्रा आसान होगी और व्यापार-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन फाइल फोटोस्रोत-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा को नई ट्रेन का तोहफा मिला है। आगरा कैंट से असारवा के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन बुधवार से शुरू होगा। यह ट्रेन आगरा से राजस्थान होते हुए गुजरात के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 20178-20177 आगरा कैंट-असारवा एक्सप्रेस का उद्घाटन बुधवार शाम छह बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। ट्रेन संख्या 20178 आगरा कैंट से प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 20177 असारवा से प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन कुल चौबीस कोचों के साथ चलेगी। इसमें नौ सामान्य कोच, दस स्लीपर, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो एसएलआरडी कोच भी होंगे।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 20178 आगरा कैंट से शाम 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे असारवा पहुंचेगी। यह गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बूंदी, चंदेरिया, उदयपुर सिटी और हिम्मतनगर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 20177 असारवा से दोपहर 3:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें