फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर मिली सौगात: कुर्रा चित्तरपुर में दशकों पुराने स्कूल को मिला नया भवन, फीता काटकर हुआ लोकार्पण

Thu, 30 Jul 2026 08:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शमसाबाद के कुर्रा चित्तरपुर स्कूल में नए भवन का लोकार्पण किया गया। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और जर्जर भवन की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
समाजसेविका सरला जायसवाल ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र स्थित कुर्रा चित्तरपुर स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पूजन कर नए भवन का लोकार्पण हुआ। वयोवृद्ध समाजसेविका सरला जायसवाल ने फीता काटा। गुरुओं का पूजन कर शिक्षण कार्य हुआ। नया भवन बनने से आसपास के बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन


विद्यालय कई दशक पुराना होने के कारण इसका भवन जर्जर हो गया था। इससे बच्चों को दिक्कत हो रही थी। छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस विद्यालय के पुरातन छात्र इतिहासकार पद्मभूषण डॉ. ईश्वरी प्रसाद, अमर उजाला के संस्थापक संपादक मुरारीलाल माहेश्वरी के परिजन और बिजनौर स्थित डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सेंट जोंस कॉलेज के कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन जैन और कृष्णकांत शर्मा ने शासन-प्रशासन से सहयोग कराते हुए नवीन भवन का निर्माण कराया।

अब इसमें कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इससे विद्यार्थियों को राहत होने के साथ ग्रामीण भी खुश हैं। ग्रामीण योगेंद्र सिंह, पीयूष जैन, करण रघुवंशी, दिनेश राठौर, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज वर्मा, बृजेश शर्मा, फरियाद खां सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका संध्या शर्मा, पूर्व प्रधान एमएल जैन, अध्यापक नसीम खान व सुखबीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें