फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली हाईवे से कैलाश मंदिर होते हुए मथुरा तक नया मार्ग, फर्राटा भर सकेंगे वाहन; छह माह में काम होगा पूरा

Wed, 05 Feb 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली हाईवे से कैलाश होते हुए बल्देव, मथुरा तक अब वाहन सीधे फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए 37 किमी नए मार्ग की स्वीकृत हो चुकी है। कैलाश मंदिर तक पीडब्ल्यूडी 3.84 करोड़ से बनाएगा 7 मीटर चौड़ी सड़क। वहीं इसके बाद मथुरा खंड 37 किमी लंबी सड़क तैयार करेगा।

 
विज्ञापन
सड़क - फोटो : हाईवे पर सड़क का होता निर्माण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा स्थित हाईवे से कैलाश मंदिर तक वाहन फर्राटा भर सकेंगे। 3.84 करोड़ की लागत से 2.6 किमी लंबी सड़क को 4 से 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। फिर इसे यमुना पर बने पुल से बल्देव तक जोड़ा जाएगा। अगले छह महीने में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैलाश मंदिर पर कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने तीन चरणों में विकास की योजना बनाई है। पहले चरण में प्रवेशद्वार बन चुका है। दूसरे चरण में करीब 15 करोड़ रुपये से मंदिर के पास यमुना घाट बनाए जा रहे हैं। तीसरे चरण की कार्ययोजना बन रही है। इधर, एनएच-2 से लिंक कैलाशपुरी रोड को मंदिर तक चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 3.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जिसमें 3.07 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- 2 के अधिशासी अभियंता गजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगस्त तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

बल्देव तक सफर होगा आसान
कैलाश मंदिर होते हुए यमुना पर बने गंगाजल पाइप लाइन पुल के रास्ते इस सड़क को बल्देव तक जोड़ा जाएगा। बल्देव मथुरा पीडब्ल्यूडी खंड में आता है। वहां निर्माण खंड ने करीब 37 किमी लंबी सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया है। इस तरह सिकंदरा हाईवे से बल्देव तक 40 किमी लंबी व 7 मीटर चौड़ी सड़क से सफर आसान हो जाएगा। 40 किमी दूरी घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों की भी बदलेगी सूरत
- एत्मादपुर क्षेत्र में एनएच-2 से नगला गोले होते हुए गढ़ी रामी तक 7 मीटर चौड़ी सड़क के लिए 2.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
- एत्मादपुर से खंदौली को जोड़ने वाली 4 किमी सड़क नई बनाई जाएगी। 2.57 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
- फतेहाबाद से रेहावली तक शहीद बबलू कुमार मार्ग करीब 500 मीटर सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए 1.40 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
- दयालबाग कॉलेज से पोइया घाट तक 2.5 किमी. लंबाई में सड़क चौड़ी होगी। 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें