फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज आएंगे नए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले के नवनियुक्त प्रभारी और प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को प्रभारी के रूप में पहली बार आगरा आ रहे हैं। बुधवार को दिनभर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के स्थान पर आगरा का प्रभार मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी का यह पहला आधिकारिक दौरा है। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रभारी मंत्री बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे लखनऊ से कार से एक्सप्रेसवे होते हुए करीब 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
सर्किट हाउस सभागार में सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक बैठक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तैयारियों के बारे में होगी। इसमें प्रशासनिक समन्वय समिति, कोर कमेटी और जिले के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रभारी मंत्री जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। वह शहर में स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। दोपहर 1 बजे वह सर्किट हाउस से प्रस्थान कर फिरोजाबाद और एटा होते हुए कासगंज जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें