फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वकीलों के लिए बनाए जाएंगे नए चेंबर

Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी में वकीलों के बैठने के लिए नए चेंबरों को बनवाने की दिशा में पहल हुई है। बार एसोसिएशन की मांग को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने सूची में शामिल किया है। मैनपुरी में वकीलों के लिए चैंबर बनवाने के संबंध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


दीवानी में लगभग 1000 वकील हैं। वकीलों के लिए तीन ब्लॉक में लगभग 200 चेंबर हैं। कई वकील चेंबर न होने से झोपड़ी या टिन शेड में बैठते हैं। चेंबर बनवाने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में वकीलों ने प्रस्ताव भेजा था। पांच महीने पहले बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष अनुराग पांडेय को ज्ञापन भी दिया था।

मैनपुरी सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी वकीलों के लिए नए चैंबर बनवाने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद वकीलों के लिए नए चेंबरों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वकीलों की संख्या के हिसाब से चेंबर कम हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर पहल की है। - संतोष यादव, सचिव बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें