मैनपुरी। बेसिक स्कूलों में व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। जर्जर भवनों की जगह पर नए भवन स्थापित किए जाएंगे।
इसके लिए जिले के 66 जर्जर स्कूल भवनों के ध्वस्तीकरण की सूची जिलाधिकारी को भेजी गई है।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि जहां जर्जर भवन हैं वहां आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्ष और नये भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
रिपोर्ट के आधार पर भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए फाइनल सूची डीएम को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया जाएगा।