फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के छह स्कूलों का होगा पुन:निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने जिले में छह स्कूलों के पुन: निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। बीएसए ने बताया धनराशि प्राप्त होेते ही भवनों का निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में 30 जर्जर स्कूल भवन ध्वस्त कराए जा चुके हैं। प्रथम चरण में 23 स्कूलों के पुन: निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें प्रथम चरण में जिले में एक उच्च प्राथमिक और पांच प्राथमिक स्कूलों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। जूनियर स्कूल के भवन निर्माण के लिए लगभग 20 लाख और प्रत्येक प्राथमिक के लिए 11.21 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। बीएसए ने बताया कि अगले सप्ताह तक धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है। राशि आते ही भवन प्रभारी की नियुक्ति कर भवन निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां के मिली स्वीकृति
-उच्च प्राथमिक विद्यालय- पुडरी
-प्राथमिक विद्यालय- ब्योंती कटरा, अरहन, रुरुआ, नगला कतूले, नगला ऊसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें