फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव देवामई में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव रानाइटहा निवासी अर्जुन लाल ने 32 वर्षीय पुत्री सीमा देवी की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व दन्नाहार क्षेत्र के गांव देवामई निवासी मंजीत के साथ की थी। शुक्रवार की शाम सीमा की मौत हो गई। देररात मायके पक्ष के लोग देवामई पहुंच गए। मृतका के भाई कैलाश बाबू ने बताया सीमा के गले में फंदा कसा हुआ था, पैर जमीन को छू रहे थे। बहन ने उसे फोन कर ससुरालीजनों द्वारा पीटने की बात बताई थी। वह कह रही थी कि उसे बचा लो। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर पीटने के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सास-बहू के बीच हुए झगड़े के बाद खुदकुशी का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें