मैनपुरी। नवागत बीएसए दीपिका गुप्ता ने सोमवार की देर शाम बीएसए कार्यालय पहुंचकर पूर्व बीएस कमल सिंह से कार्यभार ग्रहण कर लिया। दीपिका गुप्ता ने जिले के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। बीएसए ने कहा कि उनकी मंशा है सभी शिक्षक शासनादेश का पालन करते हुए स्कूलों में शिक्षण कार्य करें। शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद