फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मासूम को बिलखता छोड़ गई निर्दयी मां

विज्ञापन
08एमएनपी-31-भोगांव के कमलपुर में मिला नवजात शिशु - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा। गांव कमलपुर में गुरुवार की शाम सर्द रात में एक महिला कुछ घंटे पूर्व जन्मे नवजात को बिलखता हुआ सरसों के खेत में छोड़ गई। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एक दंपती ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। स्वस्थ होने के बाद वे उसे घर ले गए। चर्चा है कि अवैध क्लीनिक पर महिला का ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव कमलपुर में गुरुवार की शाम करीब नौ बजे एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण सरसों के खेत में पहुंचे तो देखा कि एक बच्चा घास पर पड़ा बिलख रहा है। कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीण बच्चे को उठाकर गांव ले आए। वहां कोई उसे साथ रखने की हामी नहीं भर रहा था। इस बीच गांव निवासी राजीव पाल ने बच्चे को अपनाते हुए तुरंत ही निजी चिकित्सक को दिखाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे के स्वस्थ होने की बात सामने आई। राजीव अब बच्चे का पालन पोषण कर रहे हैं। गांव में चर्चा है कि बच्चे को छोड़ कर गई महिला का ऑपरेशन एक अवैेध क्लीनिक पर हुआ। पहले भी यहां इस तरह के मामले हो चुके हैं, संचालिका घर पर भी क्लीनिक संचालित करती है।
राजीव करेंगे बच्चे की परवरिश
सरसों के खेत में मिले नवजात की परवरिश का जिम्मा राजीव पाल व उनकी पत्नी ने उठा लिया है। राजीव के पहले से ही दो बेटे हैं। उनका कहना है कि भगवान की इस देन को भी पूरा प्यार देंगे। उसकी परवरिश में किसी भी तरह की कमी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें