फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने बनाया टिक-टॉक पर वीडियो, चाचा हो गए बदनाम, थाने पहुंचा मामला

Sun, 01 Sep 2019 10:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में टिक-टॉक मोबाइल एप पर चाचा का वीडियो बनाकर एक भतीजे ने बदनाम कर दिया। चाचा को वीडियो की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की जांच में भतीजे की करतूत सामने आ गई।
विज्ञापन

 
मदिया कटरा क्षेत्र के रहने वाले चाचा और भतीजे की कोतवाली के सराफा बाजार में जेवरात की दुकान हैं। चाचा की उम्र तकरीबन 55 साल है, जबकि भतीजे की उम्र 40 साल है। एक महीने पहले चाचा को पता चला कि उसके दो वीडियो टिक टॉक पर चल रहे हैं। 

इसमें उनके शादी और अन्य समारोह में जाने के दौरान भोजन करने से लेकर अन्य बातों पर टिप्पणी की गई हैं। उसे शैतान तक बता दिया। चाचा ने रेंज साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने जांच की। वीडियो भतीजे ने ही अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में भिड़ गए दोनों

रिपोर्ट थाना कोतवाली को दे दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। चाचा ने भतीजे की करतूत पर परिवार के लोगों को बुला लिया। भतीजे ने वीडियो बच्चे द्वारा बनाने की बात कही। इस बात पर दोनों थाने में ही भिड़ गए। 

चाचा ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इस पर पुलिस ने भतीजे को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह मामला कोर्ट केस का है। इसलिए पीड़ित को कोर्ट में शिकायत करने के लिए बोला गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें