फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव में 14 जुलाई रविवार को भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी थी। चाचा का शव अपने ही खेत में पड़ा मिला था। मृतक की बहन ने अपने भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के मात्र 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि 14 जुलाई रविवार को थाना अमांपुर के गांव सरसई नरू निवासी प्रमोद उर्फ कल्लू का शव खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक प्रमोद की बहन गुड्डो देवी निवासी ग्राम अटेरना थाना पहासू बुलंदशहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई प्रमोद उर्फ कल्लू की कोई संतान नहीं थी। प्रमोद के हिस्से में 18 बीघा जमीन थी। जिस पर भतीजे उपेंद्र की नजर थी। बताया कि उनका भाई प्रमोद उनके साथ बुलंदशहर ही रहता था लेकिन 10 जुलाई को परिवार में शादी होने के कारण वह अपने भाई प्रमोद के साथ गांव आई थीं। इसके बाद 14 जुलाई को सुबह उपेंद्र प्रमोद को अपने साथ ले गया और खेत में ले जाकर उपेंद्र ने प्रमोद की हत्या कर दी। 15 जुलाई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के निर्देशन में टीम का गठन करते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि आरोपी उपेंद्र घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। उसे अमांपुर के नजदीक से ही गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने के लिए बतौर हथियार इस्तेमाल किया गया फावड़ा एवं आरोपी के खून लगे कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें