फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर परिवार सहित दूल्हा फरार

Wed, 17 Jul 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक युवक ने अपनी शादी में दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। जब कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो सोमवार की रात्रि में दूल्हा और उसका परिवार शादी स्थल पर ही नहीं पहुंचा। साथ ही घर में ताला लगाकर पूरा परिवार फरार हो गया। मामले में युवती के पिता ने दूल्हा सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। उन्होंने अपनी पुत्री के साथ कासगंज शहर के पुरानी चक्की वाली गली कासगंज निवासी गौरव गुप्ता के साथ तय की थी। सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि शादी से पूर्व बरेली के एक मैरिज होम में सगाई समारोह किया था। इसमें लड़के को 10 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान भी दिया था। इस समारोह में उनका करीब 20 लाख रुपये खर्च हुआ था। इसके बाद 15 जुलाई को शादी की तारीख तय की गई। यह शादी कासगंज की टीकाराम अग्रवाल धर्मशाला में होनी थी। आरोप है कि 15 जुलाई की सुबह उनके पास गौरव गुप्ता का फोन आया और कहा कि 10 लाख रुपये और लेते आना। वरना यह शादी नहीं होगी। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद वह जब शादी स्थल धर्मशाला पर पहुंचे तो यहां ताला लगा हुआ था। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह दूल्हे के घर पहुंचे तो वहां भी कोई भी नहीं मिला। घर पर भी ताला लगा हुआ था। परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे आहत होकर लड़की पक्ष ने दूल्हा गौरव गुप्ता, सनी गुप्ता, संध्या गुप्ता एवं प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें