फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टॉप-20 दुर्घटना बाहुल्य जिलों में शामिल आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद; ओवरलोडिंग रुकी न ब्लैक स्पॉट चिह्नित

Thu, 28 Dec 2023 01:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद प्रदेश के टॉप-20 दुर्घटना बाहुल्य जिलों में शामिल हैं। इसके बाद भी यहां ओवरलोडिंग रुकी न ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में न तो वाहनों में ओवरलोडिंग रुक रही है, न ही ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। प्रदेश के टॉप-20 सड़क दुर्घटना बाहुल्य जिलों में आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद शामिल हैं। ऐसे में मंडल में सड़कों पर चलना सुरक्षित नहीं।

विज्ञापन


बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मंडल में सड़कों पर सुरक्षित सफर की समीक्षा की। पता चला कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोडिंग वाहनों का एनएचएआई ब्योरा उपलब्ध नहीं करा रही। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित नहीं किए। 

इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। जब्त वाहनों के लिए डंपिंग यार्ड बनाने को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश डीएम को दिए हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस होंगे रद्द, स्कूल वाहन होंगे सीज

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने ड्राइविंग लाइसेंस रद करने व स्कूलों वाहनों की फिटनेस जांच व अनफिट वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में 15 वर्ष पुरानी बसें भी सीज होंगी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाएंगी 16 नई एंबुलेंस

सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 16 नई एंबुलेंस मिल गई हैं। बैठक में हिट एंड रन के मामलों में मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 रुपये आर्थिक सहायता के लिए कमेटी बनाने के निर्देश सभी डीएम को दिए हैं। आईजी रेंज दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुआवजे के लिए भटक रहे मृतक आश्रित

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर दो दिसंबर को दो ट्रक के बीच ऑटो पिस गया था। हादसे में ऑटो में सवार एक मासूम सहित छह लोगों की जान चली गई। परिजन कलक्ट्रेट में आर्थिक सहायता के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें