फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जाने के लिए जान का जोखिम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व मनाने के बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई। नौकरी पेशा लोग महानगरों के लिए रविवार की सुबह से ही गंतव्य तक रवाना होने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि बसों में स्थान पाने को लोगों ने न अपनी परवाह की और न अपने मासूम बच्चों की। जहां से भी जगह मिली बस में प्रवेश कर गए। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए जान का जोखिम लेने से पीछे नहीं रहे। बसों में सबसे अधिक इंतजार दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। रोडवेज के इंतजाम यात्रियों की भीड़ के आगे पूरी तरह से फेल नजर आए। गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टैंड पर लगभग 500 से अधिक सवारियां खड़ी हुई थी, लेकिन यात्रियों को ले जाने के लिए एक भी बस नहीं थी। जिससे यात्री काफी परेशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें