फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पड़रिया में नामजद लोगों ने एक परिवार के लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया में सोमवार की रात नामजद लोग तमंचा, बल्ला और बेलचा आदि लेकर पड़ोसी परिवार पर हमलावर हो गए। सिर में बेलचा लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। मामले में चार नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव पड़रिया निवासी कीमती देवी ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। घर के बाहर शोर शराबा सुनकर जब दरवाजा खोला तो देखा कि पड़ोस के रहने वाले नामजद लोग हाथ में तमंचा, बल्ला, बेलचा आदि लेकर खड़े हैं। इसके बाद इन लोगों ने उनके परिवार पर हमला बोल दिया। सुरेंद्र व पुत्री राधा ने ईंट फेंकना शुरू कर दिया। अभिषेक भदौरिया ने पति बहादुर के सिर पर बेलचा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ आए आनंद ने तमंचा निकाल कर धमकाया, सुरेंद्र के परिवार की एक महिला भी गालीगलौज करते हुए हमलावर हो गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल बहादुर को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
निपटारे को लेकर चल रहे प्रयास
गांव पड़रिया में उक्त घटना के बाद पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन सुबह होते होते मामले को निपटाने को लेकर पंचायत शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष के लोगों के बीच कोतवाली में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें