फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए हैवान बने पड़ोसी: टैंपो चालक से मांगे थे 500 रुपये, मना करने पर दी खौफनाक सजा

Thu, 20 Apr 2023 06:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

टैंपो चालक जब घर लौट रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। शराब के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
शराब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में पराग डेरी के पास स्थित काशीराम कॉलोनी में शराब के लिए टैंपो चालक से 500 रुपये वसूलने के लिए बाइक से दो लोग पहुंच गए। रुपये न देने पर दोनों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद टैंपो चालक को पीटकर अधमरा करके छोड़ गए। घायल युवक ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

ये है घटना 

पिटाई से घायल अमित कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे टैंपो लेकर घर लौटा था। तभी कालोनी के ही टिंकू व रौनक कुमार बाइक से आए और गालीगलौज कर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगे। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वह डरकर घर में छिप गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें कितना हुआ महंगा

फोन कर बुलाए साथी 

आरोप है कि इसके बाद फोन करके टिंकू ने अपने साथी अमन व रीपूव और छह अज्ञात लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडे और छुरे से हमला कर दिया। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। आरोपी उसा  मरा समझ छोड़कर भाग गए। पत्नी सोनम और मां सुनीता उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

अरोपियों का है गैंग 

आरोप है कि इन लोगों ने एक गैंग बना लिया है। जो लोगों को डरा धमका कर गुंडागर्दी के बल पर अवैध वसूली करते हैं। वहीं दूसरे पक्ष से ओमवती ने अमित सहित पांच के खिलाफ पुत्र टिंकू उर्फ शैलेंद्र के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्षों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें